ताजा खबर
अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौका
झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, राहत की आस में आसमान की ओर टिकी निगाहें - aksharsamvad.com
Spread the love

 

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरे मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की ओर से लगातार वर्षा की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक अधिकांश जिलों में केवल हल्की और छिटपुट बारिश ही हुई है। इससे तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को राहत का इंतजार है। आंशिक बादल छाने के कारण उमस ज्यादा बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश, गर्जन और वज्रपात की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा तथा आसपास के कुछ मध्यवर्ती क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम का यह बदलाव 8 जून तक जारी रह सकता है। विभाग ने वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं जमशेदपुर, धनबाद और मेदिनीनगर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। देवघर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि मैक्लूसकीगंज में 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने पर तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version