ताजा खबर
ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्यज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य
बिष्टुपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 19 वर्षीय निहाल कुमार गुप्ता के रूप में हुई, जो आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-10 का निवासी है।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और उसमें लोड एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों में भय और आतंक का माहौल बनाने तथा डराने-धमकाने के उद्देश्य से हथियार अपने पास रखता था।
शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version