ताजा खबर
‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता
जमशेदपुर में आम महोत्सव का आगाज, ग्रामीण किसानों के आम को मिलेगा बड़ा बाजार - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कार्यालय परिसर में मनरेगा अंतर्गत एक दिवसीय आम महोत्सव बिक्री सह प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम उत्पादक किसानों एवं विक्रेताओं के स्टॉल का भ्रमण कर आम की गुणवत्ता और उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
मीडिया से बातचीत में उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में फल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन किसानों के उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी उद्देश्य से आम महोत्सव का आयोजन किया गया है, जहां लोगों को सीधे किसानों से आम खरीदने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में उत्पादित आमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में सफलता मिली थी और इस वर्ष भी झारखंड के आमों को विदेशों तक पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
वहीं, बिरसा हरित ग्राम योजना के पदाधिकारी अब्दुल हमीद खान ने बताया कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब झारखंड के आमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद किसानों में काफी उत्साह है और इस बार अधिक संख्या में स्टॉल लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित अमरपाली आम की विदेशों में अच्छी मांग है। किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। आम महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर आमों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version