ताजा खबर
जमशेदपुर से निकल सकता है टाटा समूह का अगला बड़ा चेहरा! टाटा संस की रेस में टीवी नरेंद्रनमुंबई में भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण! खड़गपुर में आरोपी धरायाझारखंड को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक के बाद नहीं बची जानजमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिलागर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसलाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनजमशेदपुर से निकल सकता है टाटा समूह का अगला बड़ा चेहरा! टाटा संस की रेस में टीवी नरेंद्रनमुंबई में भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण! खड़गपुर में आरोपी धरायाझारखंड को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक के बाद नहीं बची जानजमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिलागर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसलाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थन
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद टाटानगर स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवजा और कार्रवाई की उठाई मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे टेक्नीशियन आशीष मांझी की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह तक टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और रविवार को बड़ी संख्या में टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित जीआरपी थाना के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, आश्रित को नौकरी और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। लोगों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

मृतक आशीष मांझी परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर का निवासी था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आशीष का शव टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि आशीष एक ठेका एजेंसी के माध्यम से रेलवे परिसर में कार्यरत था और उससे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए बिना काम कराया जा रहा था। उनका कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। घटना के बाद भी रेलवे प्रशासन और संबंधित एजेंसी की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई।

गौरतलब है कि 30 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत के दौरान आशीष करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। पहले उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। हालत लगातार नाजुक बनी रहने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। आखिरकार शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version