ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
झारखंड में 1018 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद राज्य के 1018 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। 29 जून को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालयों और कक्षा 6 से 8 तक के मध्य विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षक शामिल हैं। आयोग की अनुशंसा के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल नियुक्ति पत्र वितरण की औपचारिकता बाकी है। नियुक्ति के बाद राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार लगातार रिक्त पदों को भरने की दिशा में काम कर रही है। इससे पहले भी सैकड़ों सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य सहायक आचार्य के 26 हजार से अधिक पदों को भरना है। अब तक करीब 10 हजार उम्मीदवारों को नौकरी मिल चुकी है, जबकि बाकी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। वहीं दूसरी ओर माध्यमिक आचार्य भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। JSSC ने छह विषयों के लिए 466 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया है। प्रमाणपत्रों की जांच 18 और 19 जून को नामकुम स्थित आयोग कार्यालय में होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को 24 जून को अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी। लगातार हो रही नियुक्तियों को राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version