ताजा खबर
‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता
जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की हत्या, परिवार के 7 सदस्य गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड में हुए चर्चित दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के ही परिवार से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि जमीन संबंधी विवाद और जादू-टोना के आरोप को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी. 2 और 3 जून 2026 की रात अज्ञात हमलावरों ने पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मधुबन थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि हत्या पूर्व नियोजित थी और इसमें मृतकों के परिजनों की ही संलिप्तता थी पुलिस के अनुसार, रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने सीधे तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की थी। वहीं दोमा हांसदा, बब्लू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने घटना को अंजाम देने में सहयोग किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छुरे, खून के धब्बों वाले कपड़े और कई अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद वस्तुओं को जांच के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ आबिद खान, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पीरटांड थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह बिष्ट सहित तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version