ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना पर फूटा लोगों का गुस्सा, शुरू करने की मांग को लेकर धरना - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को अविलंब चालू करने की मांग को लेकर रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संचालक एवं पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए किशोर यादव ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था कि 14 जून से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद योजना शुरू नहीं हो सकी, जिससे क्षेत्र की जनता में नाराजगी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले 11 वर्षों से अधूरी पड़ी है। इसके कारण हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
किशोर यादव ने चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर जलापूर्ति योजना शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और जल्द से जल्द जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र की जनता वर्षों से इस योजना के पूरा होने का इंतजार कर रही है और अब किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
error: Content is protected !!
Exit mobile version