ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
गोलमुरी में सड़क हादसे के बाद बवाल, CCTV ने खोली अफवाह की पोल - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। स्कूटी सवार एक महिला पिकअप वैन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी खुशबू सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद यह अफवाह फैल गई कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी के अचानक सामने आ जाने से महिला असंतुलित होकर गिरी और पीछे से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आ गई। इस बात को लेकर लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का घेराव कर दिया। कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को मौके पर भेजा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और यातायात सामान्य कराया।

 

इस बीच जिला पुलिस ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया, जिससे पूरे मामले की तस्वीर साफ हो गई। फुटेज में महिला साकची से बर्मामाइंस की ओर जाती दिखाई दे रही है। वीडियो के अनुसार महिला सीधे पिकअप वैन की चपेट में आई, जबकि दुर्घटना में पुलिस चेकिंग या किसी पुलिसकर्मी की भूमिका नजर नहीं आती। डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना का ट्रैफिक जांच अभियान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी घटना को लेकर अफवाहों पर भरोसा न करें और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही प्रतिक्रिया दें। वहीं साकची ट्रैफिक थाना प्रभारी सरयू आनंद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला पिकअप वैन की टक्कर से घायल हुई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version