ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
भुइयांडीह बस स्टैंड में हादसा, बस से कुचलकर अधेड़ की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के भुइयांडीह बस स्टैंड में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के समीप हुई, जहां एक बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस का अगला पहिया व्यक्ति के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किस बस से हुई। इसके लिए बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संबंधित बस और चालक की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में यात्रियों और वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version