ताजा खबर
नवरात्र 2026, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानिए सवारी से जुड़ी मान्यताअंसारी सिंडिकेट पर UAPA केस को मंजूरी, सात अन्य लोगों पर भी चलेगा मुकदमानागालैंड की ‘अंग’ ने टोरंटो में जीता प्लेटफॉर्म प्राइज, पिता-बेटे की कहानी को मिली पहचानकनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना, दो भारतीय छात्रों की मौतएशियाई खेल 2026, भारत के छह पदक, निशानेबाजी में चमक और एमएमए में ऐतिहासिक कांस्यआज का राशिफल, सूर्य-बुध की युति से चमकेगा भाग्य, इन 7 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरीDUSU Election 2026: 11 साल बाद NSUI का चारों केंद्रीय पदों से सफाया, बागी दीपांशु ने 30,615 वोट से मारी बाजीहैदराबाद में ₹10 के छुट्टे पर खूनी खेल! ऑटो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी-बच्चों के सामने हुई वारदातदिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे मेंबच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनीनवरात्र 2026, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानिए सवारी से जुड़ी मान्यताअंसारी सिंडिकेट पर UAPA केस को मंजूरी, सात अन्य लोगों पर भी चलेगा मुकदमानागालैंड की ‘अंग’ ने टोरंटो में जीता प्लेटफॉर्म प्राइज, पिता-बेटे की कहानी को मिली पहचानकनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना, दो भारतीय छात्रों की मौतएशियाई खेल 2026, भारत के छह पदक, निशानेबाजी में चमक और एमएमए में ऐतिहासिक कांस्यआज का राशिफल, सूर्य-बुध की युति से चमकेगा भाग्य, इन 7 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरीDUSU Election 2026: 11 साल बाद NSUI का चारों केंद्रीय पदों से सफाया, बागी दीपांशु ने 30,615 वोट से मारी बाजीहैदराबाद में ₹10 के छुट्टे पर खूनी खेल! ऑटो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी-बच्चों के सामने हुई वारदातदिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे मेंबच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनी
महिला टी-20 विश्व कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रन से हराया - aksharsamvad.com
Spread the love

 

अक्षर संवाद : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया. रविवार की महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान शानदार शॉट लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 36 रन जोड़े। मध्यक्रम में कुछ विकेट जल्दी गिरने के बावजूद ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 17 गेंदों में 34 रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूती दी। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी पाकिस्तानी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका दीप्ति शर्मा रहीं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके इस प्रदर्शन ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। इसके अलावा श्रीचरणी ने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली। इस शानदार जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने विश्व कप में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगामी मुकाबलों के लिए मजबूत संदेश भी जाएगा।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version