ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
देबुन बागान चौक पर चली गोली, युवक हुआ घायल - aksharsamvad.com
Spread the love


जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है, जिसका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है।
जानकारी के अनुसार दीपक झा सोमवार को नौकरी के इंटरव्यू के लिए कोलकाता जाने की तैयारी कर रहा था। रविवार रात वह घर के लिए मिठाई खरीदने गोलमुरी की ओर निकला था। इसी दौरान देबुन बागान चौक के पास कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहस के बीच अचानक फायरिंग शुरू हो गई और एक गोली दीपक के पैर में आ लगी।

गोली लगते ही दीपक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसने तत्काल अपने एक परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान गोली लगने की पुष्टि की। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अभी तक फायरिंग के पीछे की वजह और गोली चलाने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version