ताजा खबर
रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!
पूर्णिया सेंट्रल जेल से फरार हुआ बांग्लादेशी कैदी, तीन साल से संसीमन केंद्र में था बंद - aksharsamvad.com
Spread the love

पटना: बिहार के पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन (डिटेंशन) केंद्र से बांग्लादेशी नागरिक मन्ना के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदी की पहचान बांग्लादेश के नारायणपुर जिले के अजीज नगर थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर शाह के पुत्र मन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह संसीमन केंद्र की खिड़की की लोहे की रॉड तोड़कर जेल से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में खजांची हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार कैदी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई है। टीम यह पता लगाएगी कि संसीमन केंद्र से बांग्लादेशी नागरिक कैसे फरार हुआ और इस घटना में सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर लापरवाही हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में के पास (एसएसबी) ने मन्ना को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा या कोई अन्य वैध दस्तावेज। गिरफ्तारी के बाद उसे पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन केंद्र भेजा गया था, जहां वह पिछले तीन वर्षों से बंद था। बताया जा रहा है कि पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन केंद्र में मन्ना के अलावा अन्य विदेशी नागरिक भी रखे गए हैं। ऐसे में इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है, जबकि प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version