ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 2 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब तक पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें 3 नाबालिग शामिल है. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया था। 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह का विशाल लोहरा उर्फ बेंदा, सोनू राम सरदार और उनके साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और धारदार हथियारों एवं अन्य घातक हथियारों से दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानव आसूचना के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक कुल्हाड़ी, खून के नमूने, आरोपियों की चप्पल, सीसीटीवी फुटेज, एक मोटरसाइकिल और तीन अन्य वाहनों को जब्त किया है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों ने गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। इस मामले में पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में झारखंड समेत अन्य राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version