ताजा खबर
गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तारगर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार
टेल्को में चापड़ से हमला, युवक गंभीर घायल, पर्स लूटकर फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं के बीच बुधवार देर रात टेल्को थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। बिरसानगर जोन नंबर-1 बी निवासी अशीम बनर्जी पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अशीम बनर्जी बुधवार देर रात मानगो से अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे तार कंपनी रोड पर पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए उन्होंने दोनों हाथों से वार रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी उनका पर्स लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया।
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब जिले के नए एसएसपी ने हाल ही में पदभार संभाला है। लगातार हो रही चापड़बाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ छापेमारी शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version