ताजा खबर
सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?
करनडीह-परसुडीह मुख्य सड़क पर गंदे पानी का ओवरफ्लो, झामुमो ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: करनडीह फाटक से परसुडीह बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर वर्षों से गंदे पानी के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर झामुमो ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की। झामुमो नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि आसपास के अपार्टमेंटों का गंदा पानी कई वर्षों से सड़क पर बह रहा है, जिससे आम लोगों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी घाघीटोला, करनडीह और लाइन टोला के खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जलजमाव और गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे हर वर्ष मलेरिया, डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर लगातार चिंता बढ़ रही है।
करनडीह फाटक से परसुडीह बाजार जाने वाली यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कई स्कूल, शैक्षणिक संस्थान और धार्मिक स्थल भी स्थित हैं, जिससे छात्रों, अभिभावकों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बदबू और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर जगत मार्डी, सरोज मंडल, पप्पू उपाध्याय, मनोज वहा, मिथुन चक्रवर्ती, बहादुर किस्कु और बुल्ही मार्डी आदि मौजूद रहे।वहीं, बीडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version