ताजा खबर
जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिकजमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक
पाकुड़: सिंधीपाड़ा की दो बड़ी चोरियों का खुलासा, मालदा के चार शातिर चोर गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

पाकुड़:पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा में लगातार दो रात हुई चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, कांसे के बर्तन, नकदी, चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद कई अन्य चोरी की घटनाओं के राज भी खुल सकते हैं। 28 और 29 जून की रात सिंधीपाड़ा स्थित दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के गहने, इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं चुरा ली थीं। घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर नगर थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 7.06 ग्राम सोना, 97.620 ग्राम चांदी, एक लैपटॉप, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कांसे के बर्तन, पुराने नोट और सिक्के, चोरी के औजार, गमछा तथा बेडशीट बरामद किए हैं। बरामद सामान की पहचान कर उसे संबंधित लोगों को लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नगर थाना क्षेत्र में पहले हुई कई चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि इनका नेटवर्क पाकुड़ के अलावा साहिबगंज, दुमका और आसपास के अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों से जुड़ा है या नहीं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version