ताजा खबर
आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरारआदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार
हिमांशु सिंह हत्याकांड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शोकाकुल परिवार के घर, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर में हिमांशु सिंह के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हिमांशु के पिता अरविंद सिंह समेत अन्य परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और इस कठिन समय में पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से उठा रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि कानून का राज कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधायक अमर बाउरी, भाजपा नेता भानुप्रताप साहू तथा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में भाजपा उनके साथ खड़ी रहेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष और तेज गति से जांच करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा करना चाहिए। गौरतलब है कि हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। इस मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए हैं। हाल ही में जमशेदपुर बंद भी आयोजित किया गया था, जिसे व्यापक समर्थन मिला। ऐसे में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version