ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
जुगसलाई फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जुगसलाई में कपड़ा दुकानदार पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार आरोपी मोहित बाग उर्फ थाटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी हो कि 15 मई को जुगसलाई में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर मैरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचे अपराधियों ने रंगदारी के लिए दुकानदार पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मनीष सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधियों सन्नी सिंह सरदार, सागर उपाध्याय उर्फ बिक्कू मात्रे, बानेश्वर नामता उर्फ मानस, अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन और मोहित बाग उर्फ थाटो की संलिप्तता सामने आई थी। इनमें से अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि मोहित बाग लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित उसके घर के पास छापेमारी कर मोहित बाग को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इस मामले में राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु, अंकित सोनकर और शिवम रामटेके को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस इस कांड में अब तक पांच देसी पिस्तौल, जिंदा गोलियां और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार भी बरामद कर चुकी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version