ताजा खबर
दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगारदिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार
जादू-टोना के शक में दंपति की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंके शव; पांच गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

ओडिशा: ओडिशा के क्योंझर जिले से अंधविश्वास और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दैतारी थाना क्षेत्र के बालिपर्वत गांव में जादू-टोना करने के संदेह में एक दंपति की हत्या कर उनके शव कुएं में फेंक दिए गए। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतकों की पहचान बालिपर्वत गांव निवासी खगेश्वर सोरेन और उनकी पत्नी तुनी सोरेन के रूप में हुई है। दोनों 27 जून से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को गांव के एक युवक सिबा मुंडा पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने कई अहम जानकारियां दीं।
आरोपित की निशानदेही पर पुलिस गांव के एक कुएं तक पहुंची, जहां से दंपती के शव बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या के बाद आरोपितों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए थे और पहचान छिपाने व साक्ष्य मिटाने के इरादे से शवों को कुएं में फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जादू-टोना करने का अंधविश्वास प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में सिबा मुंडा, रेंगो बानरा, गणेश हांसदा और अनुप हेम्ब्रम शामिल हैं, जबकि पांचवें आरोपित की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version