ताजा खबर
दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगारदिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार
नवादा में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आंख फोड़ी - aksharsamvad.com
Spread the love

नवादा: बिहार के नवादा जिले में सात वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव की है, जहां रविवार को बच्चे का शव गांव के पश्चिम स्थित कब्रिस्तान के पास तालाब किनारे बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान बौरी गांव निवासी कारु चौधरी के सात वर्षीय पुत्र आर्यन राज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आर्यन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात ग्रामीणों ने तालाब के पास उसका शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काशीचक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे की आंखों के आसपास गंभीर चोट के निशान मिले हैं और खून बह रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गम का माहौल है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version