ताजा खबर
गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तारगर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार
रांची के कांके में प्रतिबंधित कफ सिरप और गोलियां बरामद, महिला गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के घर से प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली गोलियां, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में कांके थाना की विशेष टीम ने कदम टोला, गढ़हुसीर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से Onyrex ब्रांड की प्रतिबंधित कफ सिरप की पांच बोतलें, Nitrozepam की 91 नशीली गोलियां, 5,210 रुपये नकद और एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था और यहां से अवैध रूप से नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए युवाओं तक नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे थे। पुलिस आरोपी के पति समेत अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। कांके थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version