ताजा खबर
दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगारदिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार
मुंबई में बारिश बनी जानलेवा: मानखुर्द में तीन मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: भारी बारिश के बीच रविवार रात मुंबई के मानखुर्द इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जनता नगर में स्थित एक तीन मंजिला झोपड़ीनुमा इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर में हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना वाली दो से तीन झोपड़ियां अचानक ढह गईं। हादसे के समय कई लोग इमारत के भीतर मौजूद थे। इमारत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने लेवल-1 रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद राहतकर्मियों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बीएमसी के अनुसार, हादसे में चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों की मौत हुई है। एक घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राहत एवं बचाव अभियान अब पूरा कर लिया गया है।
प्रशासन ने इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी संरचना ढह गई, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version