ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस का बड़ा प्रशासनिक फैसला, ट्रैफिक शाखा से 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ते अपराध और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर (क्राइम कंट्रोल रूम) तथा पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया है। इसके साथ ही सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच जवानों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है, ताकि गश्त और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी और मानगो ट्रैफिक थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक और महिला सहायक अवर निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक शाखा से हटाकर टेल्को, बिष्टुपुर, साकची, गोविंदपुर, सुंदरनगर, घाटशिला, मुसाबनी, कमलपुर, पटमदा, पोटका, बर्मामाइंस, आजादनगर समेत विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में अधिकारियों को सीसीआर, साकची और पुलिस केंद्र, गोलमुरी में भी भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केंद्र गोलमुरी को निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। पुलिस का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से थानों में पुलिस बल की कमी दूर होगी, अपराधियों पर दबाव बढ़ेगा और शहर की कानून-व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

देखें सूची

पुअनि कामाख्या पासवान – यातायात थाना साकची से टेल्को थाना।

पुअनि रमेश कुमार पाण्डेय – यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना।

पुअनि अरविन्द राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।

पुअनि चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना।

पुअनि बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।

सअनि रामाकांत राम – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।

सअनि नरेश प्रसाद महतो – यातायात थाना साकची से श्यामसुंदरपुर थाना।

म.सअनि अर्चना कुमारी – यातायात थाना साकची से बिष्टुपुर थाना।

सअनि उमेश सिंह – यातायात थाना साकची से गुड़ाबांदा थाना।

सअनि पारस सिंह – यातायात थाना साकची से मुसाबनी थाना।

सअनि सुबोध कुमार – यातायात थाना साकची से कमलपुर थाना।

सअनि नरेंद्र कुमार – यातायात थाना साकची से डुमरिया थाना।

सअनि खालिक अहमद अंसारी – यातायात थाना बिष्टुपुर से पटमदा थाना।

सअनि लाल बिहारी राम – यातायात थाना बिष्टुपुर से गालूडीह थाना।

सअनि नरेंद्र सिंह – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।

सअनि प्रमोद कुमार सिंह-2 – यातायात थाना बिष्टुपुर से कोवाली थाना।

सअनि कौलेश्वर बास्की – यातायात थाना बिष्टुपुर से पोटका थाना।

सअनि भेषनंदन राय – यातायात थाना जुगसलाई से गोविंदपुर थाना।

सअनि रामलाल राम-1 – यातायात थाना जुगसलाई से साकची थाना।

सअनि जय कुमार दास – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना।

सअनि सुंदर राम – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना।

सअनि जितेंद्र कुमार-3 – यातायात थाना जुगसलाई से सीसीआर, साकची।

सअनि भीमसागर राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

सअनि निर्भय कुमार सिंह – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

सअनि रंजन कुमार – यातायात थाना गोलमुरी से बर्मामाइंस थाना।

सअनि कुमार विनय – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

सअनि प्रभु राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

सअनि अशेष कुमार पासवान – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

सअनि कामता प्रसाद सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

सअनि बृजेश सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

सअनि ख्रीस्त निकोदिम बेक – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

सअनि मोतीलाल – यातायात थाना मानगो से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।

सअनि प्रमोद रजवार – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

सअनि ब्रजेश कुमार-2 – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची।

सअनि बोधी रजक – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची।

सअनि संजय कुमार-1 – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।

सअनि दिनेश कुमार नौनिया – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।

सअनि संतोष कुमार-1 – यातायात थाना बिष्टुपुर से साकची थाना।

सअनि अजीत कुमार राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से गोलमुरी थाना।

सअनि शमशाद आलम – यातायात थाना जुगसलाई से पटमदा थाना।

सअनि नरेश कुमार राम – यातायात थाना गोलमुरी से घाटशिला थाना।

सअनि मो. औरंगजेब-1 – यातायात थाना मानगो से आजादनगर थाना।

सअनि दिलीप कुमार-1 – यातायात थाना मानगो से गोविंदपुर थाना।

error: Content is protected !!
Exit mobile version