ताजा खबर
गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तारगर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार
जमशेदपुर: उपायुक्त ने मानगो और बोड़ाम कार्यालयों का किया निरीक्षण, SIR-2026, राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को मानगो अंचल कार्यालय तथा बोड़ाम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों, विकास योजनाओं, लोक शिकायतों के निष्पादन और कार्यालयी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने SIR-2026 अभियान को गंभीरता से संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाने पर जोर दिया।

राजस्व एवं भूमि मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, सीमांकन, अतिक्रमण और अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा नियमित फील्ड निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। बोड़ाम प्रखंड परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया और उसकी आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और कार्य संस्कृति की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version