ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
डीडी बार हत्याकांड: 4 और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में बिष्टुपुर थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि जगदीश मंडल ने मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की, हत्या में प्रयुक्त हथियारों को छिपाया और वाहन उपलब्ध कराया। इसके अलावा घटना के साक्ष्य मिटाने में भी इनकी भूमिका सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोहे का चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, स्टील की गुप्ती, एक हीरो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इससे पहले इस मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version