ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
गम्हरिया में ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे काफी देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (MH12LT-8538) ने पीछे से बाइक (JH05DN–3281) को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में 22 वर्षीय मोहम्मद निसार, पिता मोहम्मद यूनुस, निवासी अंसार नगर, डेमडुबी (कपाली ओपी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान, निवासी गौसनगर (कपाली ओपी) गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर रेहान को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि दोनों युवक फॉल्स सीलिंग का काम कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version