ताजा खबर
पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकतपुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत
समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी: शराब माफिया प्रभात चौधरी और साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या - aksharsamvad.com
Spread the love

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार देर रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार वार्ड संख्या-6 में अज्ञात अपराधियों ने कथित शराब माफिया प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएसपी, एसपी और डीआईजी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। आपसी रंजिश, आपराधिक वर्चस्व और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक प्रभात चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले भी समस्तीपुर कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान उस पर अपराधियों ने फायरिंग की थी। हालांकि उस हमले में वह बाल-बाल बच गया था। इसके बाद से ही वह लगातार चर्चा में बना हुआ था। इस ताजा दोहरे हत्याकांड के बाद नामापुर दरियापार और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version