ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे का हाफ एनकाउंटर, हथियार बरामदगी के दौरान पैर में लगी दो गोलियां - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में बुधवार शाम हुए राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शब्बे का गुरुवार तड़के पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। यह कार्रवाई स्मृति पार्क में हथियार बरामदगी के दौरान हुई। पुलिस शब्बे को उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, स्मृति पार्क में आरोपी की निशानदेही पर दो पिस्तौल बरामद की गईं। इसी दौरान शब्बे ने एक लोडेड पिस्तौल उठा ली और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षा में मानगो थाना के सब-इंस्पेक्टर संजय ने गोली चलाई, जो शब्बे के पैर में लगी। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। घायल शब्बे को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

मालूम हो कि बुधवार शाम मुंशी मोहल्ला के पास अपराधियों ने राहुल बच्चा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। देर रात शब्बे ने अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग वजह थी। पुलिस के अनुसार, राहुल बच्चा और शब्बे दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था, जिसने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बरामद हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और शब्बे से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version