ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
महिला को शराब पिला किया कुकर्म, 6 घंटे के भीतर 2 आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब व बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 पर सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल में पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो युवक उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट की ओर ले गए। वहां उसे शराब पिलाने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छोड़ा। दोनों उसे फिर डिमना ले गए। वहां फिर शराब खरीदी और सिमुलडांगा ले गए। वहां फिर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें उसे काफी चोटें आई हैं। उसे घायल अवस्था में छोड़कर दोनों फरार हो गए।
पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और त्वरित छापेमारी के आधार पर पुलिस ने छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश और मानगो निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से चालक हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इधर, पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version