बुधवार को पांकी अंचल के लोहरसी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी साहू ने नागपुरी गीत गाकर ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया, सेल्फ-एन्यूमरेशन के महत्व और मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने की आवश्यकता के बारे में सरल भाषा में समझाया। स्थानीय भाषा में संवाद होने से ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभियान को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
मारवाड़ी साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय भाषा और संस्कृति के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। जब अधिकारी लोगों की अपनी भाषा में संवाद करते हैं, तो वे आसानी से बात समझते हैं और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने में सहयोग करें।
करीब 15 दिन पहले रामगढ़ अंचल में पदस्थापित हुए मारवाड़ी साहू को हाल ही में पांकी अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। दिव्यांग होने के बावजूद वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और अपने सहज व्यवहार तथा जनसंपर्क शैली से लोगों का विश्वास जीत रहे हैं। ग्रामीणों ने भी उनके इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि गीतों के माध्यम से दी गई जानकारी आसानी से समझ में आती है। प्रशासन को उम्मीद है कि ऐसे प्रयासों से SIR अभियान को और अधिक गति मिलेगी।
Trending
- नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन
- टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित
- 1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा
- जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह
- मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
- नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब
- चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट
- जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503


