ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
SIR-2026: डीसी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील, सबर परिवारों से मिलकर योजनाओं की ली जानकारी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, सिंदुरगौरी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर से गणना प्रपत्र के वितरण, प्राप्ति और बीएलओ ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटाइजेशन की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर गणना प्रपत्र पहुंचाया जाए तथा प्राप्त प्रपत्रों का शीघ्र और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए सभी पात्र मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर गणना प्रपत्र भरने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर संपर्क अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।इसके बाद उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड के सालबनी और ग्वालडागिया स्थित सबर टोला का दौरा किया। यहां उन्होंने सबर समुदाय के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें SIR-2026 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित किया।दौरे के दौरान उन्होंने सबर परिवारों को मिल रही सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। जिन परिवारों के आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने हैं, उनके लिए विशेष शिविर आयोजित कर आवश्यक प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन परिवारों को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version