ताजा खबर
बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डरायाबिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया
पश्चिमी सिंहभूम में बंद कमरे से नवविवाहिता का तीन दिन पुराना शव बरामद, पति फरार, हत्या की आशंका - aksharsamvad.com
Spread the love

चाइबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र स्थित सोसोपी गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम एक घर के बंद कमरे से 19 वर्षीय नवविवाहिता का करीब तीन दिन पुराना शव बरामद किया गया। इससे  इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतका का पति लापता है, जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान लक्ष्मी सिरका के रूप में हुई है। बताया गया कि बचपन में ही माता-पिता के निधन के बाद उसका पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया था। लगभग एक वर्ष पहले उसने सोसोपी गांव निवासी सोमा बारजो के साथ प्रेम विवाह किया था और दोनों साथ रह रहे थे।
मृतका के चाचा लादुरा सिरका ने आरोप लगाया है कि सोमा बारजो ने लक्ष्मी की हत्या कर शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद फरार हो गया। गुरुवार को जब मायके पक्ष के लोग लक्ष्मी से मिलने उसके ससुराल पहुंचे, तब घर के अंदर उसका शव मिला। घटना के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, उसके पहुंचने से पहले गांव के कुछ लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में गड्ढा खोद रहे थे। सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और काफी हद तक सड़-गल चुका है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और फरार पति की तलाश में छापेमारी जारी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version