ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
खूंटी में तजना नदी किनारे महिला और युवक का शव बरामद, धारदार हथियार से हत्या - aksharsamvad.com
Spread the love

खूंटी: झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गई निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले पुल के ऊपर वारदात को अंजाम दिया और बाद में सबूत छिपाने के उद्देश्य से शवों को तजना नदी किनारे फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और सोयको थाना प्रभारी पी.आर. पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी की बहन की शादी शनिवार को होनी थी। वह शादी में शामिल होने के लिए अपने बच्चों को ससुराल से लाने पड़ोसी अरुण कुमार राणा के साथ करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव जा रही थी। रास्ते में दोनों लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। अगले ही दिन दोनों के शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version