ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
खूंटी में देवर-भाभी के शव फंदे से लटके मिले, प्रेम संबंध की चर्चा के बीच दोहरी मौत से सनसनी - aksharsamvad.com
Spread the love

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित तिलमा गांव में शुक्रवार सुबह एक घर से देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सागर पाहन और 32 वर्षीय रंदाय टूटी के रूप में हुई है। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सागर पाहन और रंदाय टूटी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। रंदाय के पति नोगा पाहन 19 जून को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य चले गए थे। उनके जाने के बाद सागर का रंदाय के घर आना-जाना बढ़ गया था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों अक्सर एक साथ समय बिताते थे। बताया जा रहा है कि नोगा पाहन को इस संबंध की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पत्नी से फोन पर बात की थी और जल्द गांव लौटने की बात कही थी। इसी बीच गुरुवार रात दोनों ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक ऑटो चालक किसी काम से रंदाय के घर पहुंचा। उसने घर के अंदर दोनों के शव फंदे से लटके देखे और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामसभा के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इस घटना से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रंदाय टूटी अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version