ताजा खबर
जमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला•नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेताजमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला•नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता
जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा: पंजाब के कारोबारी से 3.08 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंजाब के पटियाला निवासी कारोबारी को फर्जी लिंक भेजकर 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। इस मामले में गिरोह का एक अन्य सदस्य फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। सिटी एसपी ने बताया कि 7 जुलाई को साइबर क्राइम थाना बिष्टुपुर को एनसीसीआरपी पोर्टल के प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता करण जैन, निवासी पटियाला (पंजाब) ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक फर्जी लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर अपराधियों ने उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खाते से 3,08,000 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत मिलने के बाद डुमरिया थाना में सन्हा संख्या-015/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।  तकनीकी शाखा की मदद से जांच करते हुए पुलिस ने डुमरिया थाना क्षेत्र के खैरबनी, बॉकीशोल निवासी विकास बारिक (20) और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक (31) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए दहीगोड़ा, घाटशिला निवासी कृष्णा ओझा के भी गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए। दोनों के मोबाइल फोन में मौजूद गूगल पे ट्रांजेक्शन की जांच में कई अवैध लेन-देन के साक्ष्य भी मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि फरार आरोपी कृष्णा ओझा की तलाश जारी है। जांच में विकास बारिक के पास से इनफिनिक्स स्मार्टफोन, एसबीआई का एटीएम कार्ड, कियोस्क बैंकिंग आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और गूगल पे ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मिला। वहीं अजय कुमार नायक के पास से टेक्नो स्मार्टफोन, बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और गूगल पे ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version