ताजा खबर
जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिकजमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक
मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 जुलाई को, सफल विद्यार्थियों को चार वर्षों तक मिलेगा आर्थिक सहयोग - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (CMMS) 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्यभर में यह परीक्षा 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थी 16 जुलाई से जैक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जैक के अनुसार, परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और दूसरे चरण में शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (SAT) ली जाएगी। दोनों प्रश्नपत्रों में 90-90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है और परीक्षा कुल 180 अंकों की होगी। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार एक छात्र-छात्रा को चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। योजना के तहत हर वर्ष राज्यभर से 5,000 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक जिले से अधिकतम 400 विद्यार्थियों के चयन का प्रावधान है। साथ ही छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। छात्रवृत्ति का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक वार्षिक परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। जैक ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version