ताजा खबर
काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी•न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत•रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींदकाला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी•न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत•रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद
जमशेदपुर में नाले के किनारे मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा शांतिनगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान स्थान से इंसानी नरकंकाल बरामद हुआ। नाले के किनारे नरकंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण शांतिनगर स्थित नाले के किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर मिट्टी में दबी संदिग्ध हड्डियों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उन्हें इंसानी कंकाल होने की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नरकंकाल को सावधानीपूर्वक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले को लेकर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नरकंकाल बरामद किया। प्रथम दृष्टया शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है और केवल हड्डियां ही बची हैं। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंकाल किसी महिला का है या पुरुष का। यह भी पता नहीं चल सका है कि मौत कब हुई और कंकाल कितने समय पुराना है। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है ताकि नरकंकाल की पहचान की जा सके। इसके साथ ही घटनास्थल से मिले अन्य संभावित साक्ष्यों को भी एकत्र किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नरकंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। वैज्ञानिक परीक्षण और डीएनए जांच के बाद ही मृतक की पहचान, मौत का समय और कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह सामान्य मौत का मामला है या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना छिपी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version