ताजा खबर
पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश•दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौतपोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश•दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
रांची के होटल में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, छह हिरासत में - aksharsamvad.com
Spread the love


रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुपुदाना ओपी क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग लड़कियां लटमा इलाके की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वे सेल सिटी क्षेत्र में थीं, तभी कुछ युवकों ने उन्हें अपने साथ ले जाकर तुपुदाना स्थित एक होटल में रखा। आरोप है कि होटल में दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िताओं में से एक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही और उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल होटल में छापेमारी की और छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। वहीं, पुलिस ने दूसरी पीड़िता को भी होटल से सुरक्षित बरामद किया। पुलिस होटल मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version