ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारीदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
चाइबासा में दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में पहली पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोनांगहातु गांव स्थित कीड़ासाई टोला में घरेलू विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। दूसरी पत्नी को घर में रखने को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की गमछे से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शुरू कुई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति कानूराम डिग्गी है। सोमवार सुबह दोनों के बीच दूसरी पत्नी को घर में रखने को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी के घर में प्रवेश का विरोध किया, जिससे गुस्साए कानूराम ने गमछे से उसका मुंह दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गांव के मुंडा उदय लागुरी को दी। इसके बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस और मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2012 में शुरू कुई की शादी कानूराम डिग्गी से हुई थी। कुछ वर्षों बाद आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद पहली पत्नी के साथ अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। करीब 20 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत के माध्यम से लिखित समझौता भी कराया गया था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, लगभग एक सप्ताह पहले कानूराम अपनी दूसरी पत्नी को घर लेकर आया था। तभी से परिवार में तनाव बना हुआ था। सोमवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहली पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के भाई अरविंद मुंडा के लिखित आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version