ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारीदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, छापेमारी से लौट रही हजारीबाग पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, आरक्षी की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की जान चली गई, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में तैनात पुलिस टीम एक मामले में कार्रवाई करने के लिए धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र पहुंची थी। छापेमारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सरकारी वाहन से वापस हजारीबाग लौट रही थी।
इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीटल के पास पुलिस वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और आगे की सीट पर बैठे आरक्षी राम लखन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस हादसे में आरक्षी नरेश कुमार, ग्रीन पासवान, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक आरक्षी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version