ताजा खबर
दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देशदुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
हिमांशु सिंह हत्याकांड के एक और आरोपी ने किया सरेंडर - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी का असर है कि मामले में नामजद आरोपी एक-एक कर कानून के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। मंगलवार को इस मामले के एक अन्य आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले मामले के मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। वहीं, आरोपी राहुल दुबे भी बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुका है। अब राघवेंद्र के सरेंडर के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और तेज होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि 27 जून की देर रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठे थे। मामले को लेकर व्यापक विरोध-प्रदर्शन हुए थे और प्रशासन पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भारी दबाव बना था। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपियों ने लगातार बढ़ते दबाव के बीच खुद ही सरेंडर करना शुरू कर दिया।  पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version