ताजा खबर
दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देशदुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
धनबाद में वार्ड सदस्य के पति की कुल्हाड़ी से हत्या, घर के बाहर लकड़ी काटने के दौरान वारदात - aksharsamvad.com
Spread the love

धनबाद: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र की भुरकुंडा पंचायत स्थित साहेबगंज बस्ती में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह रूपलाल मरांडी अपने घर के बाहर चूल्हे के लिए लकड़ी काट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कुल्हाड़ी छीन ली और उसी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रूपलाल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

कुछ देर बाद जब उनकी साली घर से बाहर निकली तो उसने रूपलाल को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हत्या किसने और किस कारण से की। इस संबंध में निरसा थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी

error: Content is protected !!
Exit mobile version