ताजा खबर
दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देशदुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
20 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत भारी हथियार बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

लातेहार: झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार पुलिस ने सीआरपीएफ और कोबरा-209 बटालियन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 20 लाख रुपए के इनामी  हार्डकोर माओवादी रविन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रविन्द्र गंझू लंबे समय से लेवी वसूली, विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमलों जैसी कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रविन्द्र गंझू अपने दस्ते के साथ बेतर ओपी क्षेत्र के हेसला बांझी टोला, रंगुनिया और कुडू इलाके में सक्रिय है। सूचना के आधार पर 12 जुलाई 2026 को स्पेशल ऑप्स-कांति के तहत लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा-209 ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बांझी टोला के समीप जंगल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से एक AK-56 राइफल, दो मैगजीन, 180 जिंदा कारतूस, एक 7.65 एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन, 12 कारतूस, एक देशी सिंगल बैरल राइफल, 5.56 एमएम के 21 कारतूस, .303 बोर के 16 कारतूस तथा एक काला पाउच बरामद किया गया। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि रविन्द्र गंझू की गिरफ्तारी माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका है और इससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

गिरफ्तार रविन्द्र गंझू (43) चंदवा प्रखंड के हेसला बांझी टोला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह पिछले करीब 30 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और लातेहार, लोहरदगा तथा गुमला जिले में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार  वर्ष 2011 के कोने स्कूल हमले, 2012 के घाघू ब्लास्ट, 2013 में कटिया जंगल में 11 जवानों की शहादत, 2019 में लुकईया मोड़ पर पीसीआर वैन पर हमले और 2021 में रेलवे ट्रैक विस्फोट समेत कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version