ताजा खबर
एआई और डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरतों पर टाटा पावर की नजर, 2.8 गीगावॉट से अधिक के अवसर•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदार•सात साल से मानदेय नहीं बढ़ा, झारखंड के व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना•त्योहार में घर जाने की राह होगी आसान, टाटा-बक्सर समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें•टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्तएआई और डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरतों पर टाटा पावर की नजर, 2.8 गीगावॉट से अधिक के अवसर•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदार•सात साल से मानदेय नहीं बढ़ा, झारखंड के व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना•त्योहार में घर जाने की राह होगी आसान, टाटा-बक्सर समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें•टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त
जमशेदपुर डीसी के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आम लोगों के लिए अलर्ट जारी करते हुए अपील की है कि “Dc Rajiv Ranjan” नाम से बनाई गई इस फर्जी फेसबुक आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश पर विश्वास न करें। प्रशासन के अनुसार, इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और विभिन्न प्रकार के संदेश भी प्रेषित किए जाने की सूचना मिली है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त किसी भी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी के माध्यम से नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते हैं और न ही आर्थिक सहायता, धनराशि, बैंक विवरण या किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज या अन्य कोई संदिग्ध अनुरोध प्राप्त होता है तो उसे तुरंत अनदेखा (इग्नोर) करें और संबंधित फेसबुक प्रोफाइल की रिपोर्ट करें। साथ ही यदि साइबर अपराध की आशंका हो तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर थाना को दें। जिला प्रशासन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल के झांसे में नहीं आने और अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version