ताजा खबर
डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत•देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज•गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम•पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज•चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना•रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप•दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, टाटानगर के 8 हजार रेलकर्मियों को मिलेंगे ₹17,951 तक•टाटा समूह में आर-पार की लड़ाई! नोएल टाटा और बेटे ने कोर्ट में दाखिल की कैविएट, ट्रस्टियों की याचिका पर मांगा पक्ष•वेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथीडेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत•देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज•गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम•पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज•चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना•रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप•दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, टाटानगर के 8 हजार रेलकर्मियों को मिलेंगे ₹17,951 तक•टाटा समूह में आर-पार की लड़ाई! नोएल टाटा और बेटे ने कोर्ट में दाखिल की कैविएट, ट्रस्टियों की याचिका पर मांगा पक्ष•वेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी
पलामू में लापता युवक का शव कोयल नदी के बालू में दबा मिला, जांच में जुटी पुलिस - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामू:  झारखंड के पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में एक लापता युवक का शव कोयल नदी के किनारे बालू में दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सैकडीहा गांव निवासी सचिन कुमार साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार साहू 14 जुलाई से लापता था। परिजन और ग्रामीण मंगलवार रात से ही उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार देर शाम कोयल नदी के तट पर करीब दो से तीन फीट बालू के नीचे दबा उसका शव बरामद हुआ।

शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही ऊंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव बालू में कैसे दबा मिला। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version