ताजा खबर
वेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी•वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व•हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल•321 साल की आस्था: पाकुड़ के इस मंदिर में काशी की पूजा पद्धति, कंधों पर निकलती है मां की विदाई•XLRI में ऑफर्स की बरसात, 587 छात्रों को इंटर्नशिप, अधिकतम स्टाइपेंड ₹3.50 लाख महीना•शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो धमकी, सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार•मां की स्मृति में झुका शीश, नेमरा में हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदारवेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी•वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व•हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल•321 साल की आस्था: पाकुड़ के इस मंदिर में काशी की पूजा पद्धति, कंधों पर निकलती है मां की विदाई•XLRI में ऑफर्स की बरसात, 587 छात्रों को इंटर्नशिप, अधिकतम स्टाइपेंड ₹3.50 लाख महीना•शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो धमकी, सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार•मां की स्मृति में झुका शीश, नेमरा में हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदार
जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार, डीजीजीआई ने की कार्रवाई - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर:  वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े कथित फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने जमशेदपुर के बारीडीह निवासी स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। डीजीजीआई की जांच के अनुसार, अजय शर्मा पर फर्जी बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अनुचित लाभ लेने और टैक्स चोरी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप है। एजेंसी की जांच में उनका नाम पहले से जांच के दायरे में रहे स्क्रैप कारोबारियों से जुड़े मामले में सामने आया, जिसके बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले भी स्क्रैप कारोबार से जुड़े कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसी प्रकरण में कारोबारी विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता करीब एक वर्ष से रांची जेल में बंद हैं। डीजीजीआई को संदेह है कि अजय शर्मा की कथित भूमिका भी इसी नेटवर्क से जुड़ी हुई है। फिलहाल जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है

error: Content is protected !!
Exit mobile version