ताजा खबर
वेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी•वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व•हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल•321 साल की आस्था: पाकुड़ के इस मंदिर में काशी की पूजा पद्धति, कंधों पर निकलती है मां की विदाई•XLRI में ऑफर्स की बरसात, 587 छात्रों को इंटर्नशिप, अधिकतम स्टाइपेंड ₹3.50 लाख महीना•शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो धमकी, सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार•मां की स्मृति में झुका शीश, नेमरा में हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदारवेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी•वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व•हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल•321 साल की आस्था: पाकुड़ के इस मंदिर में काशी की पूजा पद्धति, कंधों पर निकलती है मां की विदाई•XLRI में ऑफर्स की बरसात, 587 छात्रों को इंटर्नशिप, अधिकतम स्टाइपेंड ₹3.50 लाख महीना•शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो धमकी, सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार•मां की स्मृति में झुका शीश, नेमरा में हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदार
लातेहार में ट्रक की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, चालक फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार सुबह एनएच-75 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा और साले की जान चली गई। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर बुकबुका निवासी टिंकू भुइयां (34) और लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी गांव निवासी मिथुन भुइयां (14) के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से चंदवा से लातेहार की ओर जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्रक के नीचे फंसे दोनों लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-75 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version