ताजा खबर
झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य•पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटर•टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाईझारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य•पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटर•टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे डीपी नांबियार, बेहतर कार्य करने की दी सलाह - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी डी. पी. नांबियार का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम सुतिर्था दत्ता भी मौजूद थे। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से डीपी नांबियार, एच आर हेड प्रणव कुमार , ईआर हेड सौमिक राय तथा सुतिर्था दत्ता को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण महामंत्री आरके सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नये सी एच आर ओ आर्मी और आईटी सेक्टर में सेवा दिए हैं जिसका लाभ यूनियन एवं टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट दोनों को मिलेगा।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डी. पी. नांबियार ने कहा कि 31 साल हो गए टाटा ग्रुप से जुड़े हुए। मेरा यह मानना है कि मनुष्य चाहे जिस भी फिल्ड में हो उसे सही अवसर और वातावरण मिले तो वो अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। उन्होंने यूनियन के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए मिलकर बेहतर करने पर बल दिया। उन्होंने टाटा के कल्चर की तारीफ करते हुए इसे बरकरार रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एच आर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि यहां कि यूनियन सोसायटी के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी निभाती है। हम सब डेजिग्नेशन को पीछे और ऑर्गेनाइजेशन को आगे रखकर काम करते हैं। यही कारण है कि बेहतर तालमेल के साथ हम-सब आगे बढ़ रहे हैं‌ । उन्होंने कहा कि यूनियन का हर सदस्य जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बखूबी निभाते हैं।
ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के उचित बातों को एक – एक मजदूर तक पहुंचाने का उचित माध्यम है। सीएसआर और सेवा के कार्यों में इनकी भूमिका काबिले तारीफ है। उन्होंने आरके सिंह के नेतृत्व को सराहा। इस दौरान स्लाइड शो का प्रदर्शन कर यूनियन के गतिविधियों से सी एच आर ओ समेत सबों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर मौजूद थे। यूनियन परिसर स्थित जेएन टाटा साहब की प्रतिमा पर नांबियार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version