ताजा खबर
टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़•कोयला ले जाने पर पिपरवार में विवाद, महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप•नदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवाल•लंबी वेटिंग के बीच राहत की रेल, खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल का गोमो में भी ठहराव•गोलमुरी सब्जी बाजार में आग का तांडव, नौ से अधिक दुकानें खाक, कारोबारियों को भारी नुकसान•दुर्गापूजा में घर लौटना हुआ मुश्किल! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, टाटानगर में यात्री परेशान•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! डिप्लोमा पूरा करने पर प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ•टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ताटाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़•कोयला ले जाने पर पिपरवार में विवाद, महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप•नदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवाल•लंबी वेटिंग के बीच राहत की रेल, खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल का गोमो में भी ठहराव•गोलमुरी सब्जी बाजार में आग का तांडव, नौ से अधिक दुकानें खाक, कारोबारियों को भारी नुकसान•दुर्गापूजा में घर लौटना हुआ मुश्किल! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, टाटानगर में यात्री परेशान•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! डिप्लोमा पूरा करने पर प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ•टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ता
गुमला में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने टांगी से वार कर छोटे भाई की ले ली जान - aksharsamvad.com
Spread the love

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना घाघरा प्रखंड मुख्यालय के महदनिया टोला की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई सुरेंद्र उरांव फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र उरांव और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि सुरेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। गुस्से में उसने रसोई में जाकर गैस सिलेंडर का पाइप भी खोल दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान छोटे भाई तिवारी उरांव दोनों के बीच विवाद शांत कराने पहुंचे। परिजनों के अनुसार, बीच-बचाव करना उन्हें भारी पड़ गया। आरोप है कि सुरेंद्र उरांव ने पास में रखी टांगी उठाई और तिवारी के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े । घायल तिवारी उरांव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजने की सलाह दी, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पुत्री अनीशा ने बताया

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version