ताजा खबर
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
साहिबगंज में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी और सास पर चाकू से किया हमला, आरोपी फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में घरेलू विवाद ने सोमवार रात खूनी रूप ले लिया। नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
घायल महिला की पहचान 30 वर्षीय रुबखसाना खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद शरीफ से हुई थी। शादी के बाद किसी पारिवारिक कारण से वह इन दिनों अपने मायके रसूलपुर दहला में रह रही थी। सोमवार रात उसका पति उससे मिलने ससुराल पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में चाकू निकाल लिया और पत्नी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास मंजिदा खातून पर भी उसने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिवार के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत दोनों घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि रुबखसाना के गले में गहरा जख्म है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं मंजिदा खातून का इलाज सदर अस्पताल में जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version